Kannauj News : सपा ने 2024 में विजय हेतु दलितों और पिछड़ों को पार्टी के लिए एक जुट होने का किया आवाहन
( गुगरापुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट )
शुक्रवार को लखनऊ से सपा द्वारा आयोजित की गई जन जागरूकता रैली का मिरगावां में जी टी रोड पर जोरदार ढंग से स्वागत कर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया गया।
शुक्रवार को सायं लगभग साढ़े चार बजे दलितों और पिछड़ों को एकजुट करने और वर्ष 2024 के चुनाव में सपा को भारी बहुमत दिखाते हुए माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पुनः देखने के लिए लखनऊ से आयोजित जन जागरूकता यात्रा का ब्लाक जलालाबाद के ग्राम मिरगावां में जी टी रोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,कंचन कनौजिया,जिला अध्यक्ष,राजेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रबल प्रताप सिंह,अभिषेक यादव सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जगमोहन सिंह उर्फ डीएम यादव द्वारा स्वागत किया गया।
उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ते हुए प्रदेश में सपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार यादव,जय सिंह यादव,अशोक यादव,कमरुल खां,मोहम्मद उमर इदरीसी,जान मोहम्मद ग्राम प्रधान मिरगावां,गणेश दुबे,कमलकांत कटियार, नीरज यादव,मोहम्मद कुद्दूस,मुकेश यादव ,लल्ला यादव आदि लोग मौजूद रहे।