Kannauj News : चौपालों में बीडीओ ने ली विकास कार्यों की जानकारी, दिए दिशा-निर्देश
( गुगरापुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव फराहरन और चियासर में खंड विकास अधिकारी गुगरापुर उमाशंकर साहू ने कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी कर दिशा निर्देश निर्गत किए।
गुगरापुर क्षेत्र के गांव फराहरन और चियासर में प्रशासन चला गांव की ओर के अंतर्गत शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया।दोपहर बाद आयोजित फराहरन चौपाल में ग्राम प्रधान संतोष कुमारी,सचिव विनोद कुमार गौतम,रोजगार सेवक राम लखन,पूर्व प्रधान रामकिशोर मिश्रा और पप्पू तिवारी तथा सुबह लगभग सवा दस बजे चियासर में ग्राम प्रधान रूपम,सचिव दीपक कुमार और उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने ए डी ओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद के साथ गांव में,मनरेगा,स्वच्छता मिशन,पेयजल,विश्वकर्मा योजना,आवास, इज्जत घर और गौशाला आदि के निर्माण व कराए गए कार्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी ली।इस दौरान खंड विकास अधिकारी गुगरापुर उमाशंकर साहू ने निर्देश देते कहा कि मनरेगा योजना के कार्यों में तैंतीस प्रतिशत महिलाओं को आवश्यक कार्य पर लगाया जाए।
पेंशन से वंचित चल रहे निराश्रित विधवाओं,विकलांगों और वृद्धों के आवेदन कराने का कार्य वरीयता से कराया जाए।किसानों की सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर ग्राम प्रधान को विधिक कार्यवाही कर आवेदन कराते हुए संबंधित लेखपाल/राजस्व निरीक्षक से सहयोग लेने को कहा गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की स्वच्छता और नाली से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराने को कहा गया।इस दौरान ग्राम पंचायत के सदस्यों और ग्रामीणों की सहभागिता रही।