Kannauj News : 6 हजार की आबादी वाले कस्बे में सभी नाले व नालियां हुई चोक, रोड से निकलता गंदा पानी
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के नादेमऊ कस्बा में अधिकांश नाले व नालियां चौक होने के कारण घरों का पानी सड़क पर बह रहा है जिससे लोगों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा वहीं बीमारियां फैलने की भी आशंका बढ़ जाती है।
हसेरन विकासखंड की ग्राम पंचायत नादेमऊ कस्बे में पिछले कई वर्षों से ना ही नालियों की सफाई की गई आलम यह है कि नाली झाड़ियां से पट गई तथा उसका पानी रोड पर निकल रहा है ग्राम पंचायत नादेमऊ में दो सफाई कर्मी भी तैनात हैं देखने को मिल रहा है की होली दिवाली के त्योहार पर तो हर जगह सफाई होती है इस बार दिवाली के त्योहार पर भी गांव की नालियां और नालियों की सफाई नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है इस मौके पर अरविंद चौहान आदेश तोमर, बृजेश तोमर, अखिलेश, राजीव गुप्ता राजेश वर्मा, रोमी भदोरिया, अमित, बंटी तोमर, दीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मिथिलेश दुबे, राही सबिता, बबलू बाथम, इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी रतीराम से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया है जल्द ही टीम लगाकर नाले व नालियों की सफाई कराई जायेगी।