Kannauj News : दुष्कर्म शिकार छात्रा ने घर के अंदर कमरे में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

0
WhatsApp Image 2024-02-07 at 19.10.54

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के एक गांव में दुष्कर्म शिकार छात्रा ने घर के अंदर कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शव को लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

पूरा मामला सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की 16 वर्षीय पुत्री ने सुने पड़े घर के अंदर कमरे फांसी लगाकर जान दे दी। तहरीर देते हुए मृतका की माँ ने बताया कि वह पति व अन्य परिजनों के साथ कानपुर अस्पताल में बीमार भाई को देखने के लिए गयी हुई थी,घर पर मेरी पुत्री व मेरी सास मौजूद थी। शुक्रवार की शाम 5 बजे शौच के लिए खेतो पर मेरी बेटी गयी थी। वही गांव के ही रहने वाले दो युवक व एक अन्य साथी ने मिलकर मेरी पुत्री का बारी-बारी से दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गए। मृतका ने घर वापस आकर घटना की जानकारी अपनी दादी की दो तो वह दंग रह गई परिजनों को बताने के लिए पुराने घर पर चली गई सुना घर देख पीड़िता कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों के साथ वापस आने पर शव को लटका देख कोहराम मच गया तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया,

मौके पर पहुंचे सीओ ओमकार शर्मा ने बात करते हुए बताया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading