Varanasi News: राहुल गांधी न्याय यात्रा के बीच BJP कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल, चौराहे को गंगाजल से धोया

1
BJP party workers viral video Rahul Gandhi Nyaya Yatra

Varanasi News: 35 दिन पहले शुरू हुई राहुल गाँधी की न्याय यात्रा यूपी में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। जहां राहुल गाँधी ने करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। लेकिन इसी बीच गोदौलिया के नंदी चौराहे पर कुछ बीजेपी कार्यकर्त्ता गंगाजल डालते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

दरअसल, राहुल गाँधी का रोड शो वाराणसी में जिस रूट से निकला था, उसमें गोदौलिया का नंदी चौराहा भी आता है। गौतलब है कि इस रथयात्रा रूट पर पहली बार किसी कांग्रेस नेता ने राजनीतिक यात्रा की है। इससे पहले पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की थी।

 

उधर, गोदौलिया के नंदी चौराहे से यात्रा गुजरने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धो डाला। उनका कहना है कि “राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है। मांस खाने वाला जिसकी सनातन पर कोई आस्था न हो उसने यहां आकर चौराहे को दूषित किया है। इसलिए हमने चौराहे को गंगाजल से धोकर पवित्र किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

देखें वीडियो -:

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/up-government-implemented-esma-act-in-uttar-pradesh-for-6-months/

About The Author

1 thought on “Varanasi News: राहुल गांधी न्याय यात्रा के बीच BJP कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल, चौराहे को गंगाजल से धोया

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading