Kannauj News : पुलिस ने की दुकान पर छापेमारी, चौदह गैस सिलेंडर सहित तीन मशीने की जब्त, मुकदमा किया दर्ज
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में अवैध रूप से दुकान पर हो रही थी गैस रिफिलिंग की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने सिलेंडर रिफिलिंग मशीन जप्त करने के बाद मुकदमा भी पंजीकृत कराया है।
कन्नौज जिले के नादेमऊ चौकी पुलिस क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की दुकान पर छापा मारकर चौदह गैस सिलेंडर एवं तीन रिफिलिंग मशीन जप्त कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए जिला पूर्ति निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए गए तालग्राम पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता लिपिक राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर देखा जिसमें तीन सिलेंडर भरे हुए तथा ग्यारह सिलेंडर खाली पाए गए उन्हें जय शिव एलपीजी गैस एजेंसी सिरसा कन्नौज को सुपुर्द कर दिया गया। और उन्हें निर्देश दिया गया उपरोक्त सिलेंडर सुरक्षित रखे जाएं आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय पेश किए जाएंगे दुकानदार प्रशांत कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी नेकपुर के विरोध 3/ 7 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।