Hardoi News: बंदूक की नोक पर महिला से रेप, बनाया वीडियो और फिर

0
Hardoi News: Woman raped at gunpoint, video made and then

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में दरिंदगी की घटना को अंजाम

बंदूक की नोक पर महिला से रेप, और फिर बनाया वीडियो

Hardoi News: Woman raped at gunpoint, video made and then
अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता

हरदोई: जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हुआ जहां नगर निवासी एक महिला के साथ पांच महीने से चार लोग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे। हद तो तब हो गई जब पीड़िता के साथ बंदूक के बल पर दुष्कर्म को अंजाम देकर उसका वीडियो बनाया गया और उसके बाद लगातार उसको बुलाकर उसका शोषण किया जाता रहा। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद आहत महिला ने देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वायरल वीडियो से आहत पीड़िता ने लगाई फांसी

Hardoi News: Woman raped at gunpoint, video made and then
घटना की जानकारी देते एएसपी पूर्वी

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति ई-रिक्शा चालक है, जोकि पांच माह पहले ई-रिक्शा चलाने बाहर गया था। तभी दिन में प्रमोद, हरीराम,राजवीर व एक व्यक्ति अज्ञात उसके घर में घुस आए जहां पर गोली मारने की धमकी देकर बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया, घटना का एक वीडियो भी बना लिया। चारों आरोपी पीड़ता को ब्लैकमेल कर अपने घर बुला-बुलाकर उसका यौन शोषण करते रहे। जब भी वह विरोध करती तो आरोपी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। आखिरकार पीड़ता ने आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया और फांसी के फंदे पर लटक गई। सूचना पर गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। मामले की गंभीरता पर एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोषियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading