Kannauj News : कन्नौज पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं कन्नौज जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को किया सम्बोधित

0
IMG-20231103-WA0008
( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील के पास गंगेश्वर वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों को कई बार बाहर से कुर्सियां मंगानी पड़ी। सम्मेलन की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं कन्नौज जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया है। पहले की सरकारों में इतना सम्मान कभी नहीं मिला।
 
राज्य मंत्री ने कहा अपने परिवार को सुनियोजित तरीके से चलने वाली महिलाएं राजनीति में आकर देश की दशा को भी बदल सकती हैं। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करके महिलाओं को पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की कई योजनाएं शुरू की। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। हमारे प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा घमंडिया गठबंधन को नारी शक्ति वंदन नाम पसंद नहीं आया। उन्हें इस शब्द में भी दिक्कत है क्योंकि वह नारी का सम्मान करना नहीं जानते। उन्होंने नारी शक्ति का सम्मान बनाए रखने के लिए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की।
 
सम्मेलन की संयोजक, विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से प्रधानमंत्री ने महिलाओं को जो शक्ति दी है उसके लिए हम सभी धन्यवाद देते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने भी नारी को सर्वोपरि रखा है। आप अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानें तथा 2024 में कमल की बटन दबाकर फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा जल्द ही स्वयं सहायता समूह का बाजार लगवाएंगी जहां महिलाएं ही खरीदारी करेंगी। आशा बहनों की पीड़ा भी सरकार तक पहुंचाऊंगी। इससे पहले महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नारी शक्ति वंदन विधेयक के बारे में विस्तार से बताया।
 
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा यह सदन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है। भाजपा सरकार महिलाओं को लगातार सशक्त करने के लिए दिन प्रतिदिन नई-नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
 
सम्मेलन की सह संयोजक एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रेखा त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, गुरसहायगंज पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, संध्या त्रिपाठी, इंदिरा दुबे, सुमन मिश्रा, सावित्री पांडेय, सरोज गुप्ता, उमा शर्मा, सीता राजपूत व ममता आदि ने माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं विधायक अर्चना पांडेय का स्वागत किया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading