Kannauj News :शहीद हुए कारसेवकों की याद में बजरंग दल ने मनाया हुतात्मा दिवस‚ भारी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में शहीद हुए कारसेवकों की याद में बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस मनाया‚ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान किया। इस अवसर पर लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि 6 दिसंबर 1990 उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के रहते हुए अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर प्रशासन के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी जिसमें कई कार सेवकों ने अपनी आहुति अयोध्या मंदिर प्रांगण में दे दी थी‚ उसी दिन को याद करते हुए बजरंग दल अन्य सभी हिंदू संगठन इस दिन को हुतात्मा स्मृति दिवस के रूप में मनाता है।

बजरंग दल के जिला सहसंयोजक चेतन बजरंगी के नेतृत्व में थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह व विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष सुनील भदौरिया शुभारम्भ कराया इस दौरान बजरंग दल से सूरज शर्मा पुष्कर जिला संगठन मंत्री कन्नौज विश्व हिंदू परिषद आदेश मिश्रा कृष्ण सक्सेना करण दुबे व नगर के संभ्रांत प्रशासनिक कर्मचारी तिर्वा मेडिकल डॉक्टरों की टीम के संरक्षण में मीडिया कार्यालय सौरिख सब्जी मंडी में लोगों ने रक्तदान किया जिसमें आशुतोष अग्निहोत्री राघवेंद्र सिंह पत्रकार सोनू गुरु दीपक मिश्रा रचित चौबे अमित वर्मा सूरज शर्मा रंजीत वर्मा सत्यम पाल कृष्ण सक्सेना सुरेंद्र वाल्मीकि कारण दुबे आदेश मिश्रा इस मौके पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीम अवनीजा तिवारी सविता यादव सौरभ आकाश जगदीश राहुल एंबुलेंस के साथ मौजूद रहे।