Kannauj News : मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज रहा अब्बल‚ सीनियर वर्ग बालिका में इटावा ने मारी बाजी
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी )
कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही सीनियर वर्ग बालिका में इटावा विजेता रहा। नगर के ऋषि भूमि इण्टर कालेज में मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमे 22 टीमों ने प्रतिभाग किया था।जिसमे जूनियर वर्ग बालक में कन्नौज ने औरैया को हराकर विजेता रही।वही सीनियर वर्ग बालक में कन्नौज ने इटावा को हराकर शील्ड पर कब्जा किया वही जूनियर वर्ग बालिका कन्नौज टीम ने औरैया को हराकर विजेता रही।वही सीनियर वर्ग बालिका में इटावा ने कन्नौज टीम को हराकर शील्ड हथियाई।

आयोजित प्रतियोगिता क्रीड़ा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव प्रधानाचार्य, व जिलाक्रीड़ा अधिकारी नूरहसन ने शुभारम्भ किया वही विद्यालय में पहुंचे जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ पुरन सिंह,चेयरमैन राहुल गुप्ता, विजय राजपूत, गौरव यादव का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।इस दौरान जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ पुरन सिंह ने विजेता टीमों को शभकामनाएँ देते हुए उपविजेता टीमों से कहा खेल को खेल की तरह खेलों में हार भी एक नसीहत देकर जाती है कि उनके प्रयास में खामी रह गई‚ जिसे दूर

कर आगे अच्छे से खेले और विजय प्राप्त करे। इस मौके पर आकाश गुप्ता, उमेश पांडेय,समर्थ राजपूत, प्रभात यादव हरिश्चन्द्र,अनुराग पाठक सहित विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।