Hardoi News: इंडिया घटक दलों पर भूपेंद्र चौधरी का कटाक्ष, बताया बेमेल गठबंधन

0
Hardoi News: Bhupendra Chaudhary's sarcasm on India's constituent parties, says mismatched alliance

शाहाबाद में जनसभा को संबोधित करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Hardoi News: Bhupendra Chaudhary's sarcasm on India's constituent parties, says mismatched alliance
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करती उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी

हरदोई के शाहाबाद पहुंचे बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने इंडिया के घटक दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बेमेल गठबंधन है इसमें शामिल घटक दलों की एक दूसरे से रायशुमारी नहीं है लोकसभा चुनाव  पहले ही यह गठबंधन में दरार पड़ने लगी है। यह गठबंधन जनता के लिए नहीं है यह उनका पारिवारिक गठबंधन है। इस गठबंधन से जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। चौधरी बोले भाजपा की डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य समेत सभी विषयों पर काम कर रही है। सरकार की मंशा है कि देश और प्रदेश के लोग स्वस्थ रहें इसके लिए नए-नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रहे है, सीएचसी और पीएचसी की स्थापना की जा रही है।

Hardoi News: Bhupendra Chaudhary's sarcasm on India's constituent parties, says mismatched alliance
फीता काटकर मेगा कैम्प का शुभारम्भ करते प्रदेश अध्यक्ष

शाहाबाद के अंबेडकर पार्क में स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की स्मृति में आयोजित मेगा कैंप में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच गिनाई। उन्होंने बताया कि सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत सभी बेसहारा और गरीब लोगों को छत देने का काम किया। ठीक इसी तरह से उज्जवला स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को गैस सिलेंडर और चूहे उपलब्ध कराए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, दिव्यांगों सभी के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का सिर ऊंचा किया है। आज भारत की विश्व में एक पहचान बन चुकी है। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर किए गए एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ओमप्रकाश राजभर बड़े नेता हैं और विधायक हैं वह भाजपा गठबंधन के साथ हैं।

 सरकार की उपलब्धियों का राज्यमंत्री ने भी किया बखान

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री तथा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष, पीके वर्मा, कमलेश मिश्रा, त्रिपुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अंबेडकर पार्क में स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, बैंक, कृषि एवं पशु विभाग की ओर से लगाई गये स्टालों का निरीक्षण किया और स्टाल पर मौजूद हस्त निर्मित कुछ चीजों के बारे में जानकारी भी ली।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading