Hardoi News: बस से भिड़ी बाइक, तीन सवार लोगों की मौत

0
Hardoi News: Bike collides with bus, three killed

सड़क हादसे को लेकर विलाप करते परिजन

बस से भिड़ी बाइक, तीन सवार लोगों की मौत

Hardoi News: Bike collides with bus, three killed
मृतकों का पंचनामा कार्यवाही करती पुलिस

हरदोई के बिलग्राम में कटरा बिल्हौर मार्ग पर रोशनपुर गांव के निकट प्राइवेट बस और मोटरसाइकल की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अर्पित 18 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी क्योटी ख्वाजगीपुर थाना माधोगंज सुरेश 60 वर्ष पुत्र सूबेदार निवासी क्योंटी ख्वाजगीपुर थाना माधौगंज जगदीश 30 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी मऊ थाना माधोगंज एक ही साथ बाइक से रोशनपुर गांव गाय खरीदने आ रहे थे जैसे ही बाइक रोशनपुर गांव के निकट पहुंची तभी तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति सुरेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र पाल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया जहां पर घायल सुरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राइवेट बस व बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक अर्पित के भाई ने बताया कि मेरा भाई अपने दोस्त जगदीश व गांव के अपने ताऊ के साथ बाइक से रोशनपुर गाय खरीदने गया था तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतकों ने बताया कि सभी मृतक खेती किसानी का काम करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading