Kannauj News : बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा 17 नवंबर को
( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर में 17 नवंबर शुक्रवार को निकलने जा रही बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा ऐतिहासिक व अविस्मरणीय होगी। आज विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार मैरिज होम में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा के साथ स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया 17 नवंबर को सुबह 9 बजे सिद्ध पीठ मां कालिका देवी, गणेश जी और बाबा खाटू श्याम की आरती व पूजन के बाद 5100 निशान फहराते भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। सबसे आगे बाबा का बुलडोजर और फिर जेसीबी पर लगी बड़ी होर्डिंग होगी जिसमें लिखा होगा गर्व से कहो हम हिंदू हैं। कन्नौज के मशहूर इत्र का छिड़काव स्प्रे मशीनों से पूरे रास्ते पर किया जाएगा। निशान यात्रा पर पूरे रास्ते पुष्प वर्षा होगी। महाराष्ट्र का ढोल, गणेश जी की झांकी और फिर श्याम बाबा की पावन ज्योति के पीछे श्याम बाबा का रथ होगा। निशान यात्रा में 8 डीजे सहित महिलाओं की व्यवस्था व सुरक्षा के लिए 25 लेडी बाउंसर भी रहेंगी। उन्होंने कहा इस बार निशान यात्रा में आर्टिफिशियल झांकियां नहीं रहेगी। इसकी बजाय दो जीवंत झांकियों बजरंगबली एवं राधा कृष्ण को शामिल किया जाएगा। डीजे के साथ निशान फहराती महिलाएं, उनके पीछे निशान फहराते पुरुष सभी के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा व अल्पाहार से यात्रा में शामिल बाबा के भक्तों का स्वागत होगा। गंगोत्री गेस्ट हाउस पहुंचकर यात्रा का समापन होगा।

इसके अलावा विख्यात श्री राम कथा वाचक प्रशांत आनंद चंदन, रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, मां नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता टिल्लू व अटल प्रकाश चतुर्वेदी आदि ने भी उपयोगी सुझाव दिए बैठक में उषा उपाध्याय, नेहा गुप्ता, अंजू गुप्ता, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता प्रीतू, संदीप दुबे, रिंकू पांडेय, भाकियू (अवधेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, पवन गुप्ता, पल्ली पांडेय, वेद प्रकाश राठौर, अमित भारतीय, बृजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, बालेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, विनय शर्मा, धर्मेंद्र कुमार व रामदत्त गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।