कानपुर के पटाखा व्यापारियों पर गहराया संकट – महापौर प्रमिला पांडेय से जताई अपनी उम्मीद
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – साल में एक बार व्यापार करने वाले पटाखा व्यापारी लगातार दूसरे दिन यानी शुक्रवार को जिला प्रशासन और कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय से की गई गुजारिश की तरफ निहारते रहे। लेकिन उनके द्वारा की गई प्रार्थना ठंडे बस्ते में पड़ी रही। इस बात को लेकर व्यापारियों में मायूसी देखी गई। फिर भी कुछ व्यापारियों ने अपनी उम्मीद को कायम रखा हुआ है।
महापौर से है इनकी आस
आपको बताते चलें कि बीती दिनांक 02.11.2023 को कानपुर फुटकर बाजार एसोसिएशन ने कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय से मिलकर अवगत कराया था कि हम लोग शहर की सीमा पर अपना व्यवसाय करते है। थोक पटाखा विक्रेता भी शहर की सीमा पर व्यवसाय करते थे। किन्तु इस वर्ष थोक पटाखा व्यवसायियों को शहर के बीचो-बीच मोतीझील लॉन आवंटित कर दिया गया है। जिससे फुटकर पटाखा बाजार का व्यापार प्रभावित होगा। जिससे परिवार का भरण पोषण मुश्किल होगा। फुटकर पटाखा व्यवसायियों ने भी शहर में पटाखा विक्रय हेतु पुलिस आयुक्त से वार्ता करने हेतु अनुरोध किया गया। महापौर द्वारा व्यवसायियों को पुलिस आयुक्त से वार्ता करने हेतु आश्वासन दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई हल नहीं निकला है।