कानपुर में धमाके के साथ फटा ट्रैक्टर का पहिया – जान बचाते नजर आए लोग
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर के बिल्हौर में तहसील गेट के पास ट्रॉली का टायर फटने से अनियंत्रित हुई धान से भरी ट्राली पलट गई। ट्रॉली पलटते देख मौके पर मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और इस तरह एक बड़ा हादसा होने बच गया।
धमाकेदार था हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कस्बे के बिल्हौर ककवन मार्ग पर तहसील गेट के निकट शुक्रवार दोपहर ककवन की तरफ से धान लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली का एक पहिया अचानक तेज आवाज के साथ फट गया और पहिया फटने से अनियंत्रित हुई ट्राली नए तहसील परिसर की बाउंड्री वॉल की तरफ पलट गई। बाउंड्री वॉल के पास मौजूद ठेला दुकानदार व अन्य लोगों ने ट्राली को पलटता देख मौके से भाग कर अपनी अपनी जान बचाई। तहसील परिसर के निकट भीलवाड़ा वाले इलाके में ट्राली पलटने के बावजूद किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ट्राली पलटने से रोड पर दोनो तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को पास कराकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कराई। फ़िलहाल अब यातायात नियमित संचालित है।