रॉकेट पोस्ट स्पेशल – जानिए किन पांच राशियों पर मेहरबान हुए शनिदेव – ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
ज्योतिष गणना के अनुसार शनि ग्रह 17 जून 2023 से कुंभ राशि में वक्री गति से गोचर कर रहे हैं। जो अब 4 नवंबर 2023 को कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि की वक्री चाल लोगों को कष्ट और पीड़ा देती है। शनि का वक्र गति से मार्गी गति में यह परिवर्तन कई जातकों के लिए लाभकारी परिणाम देगा। आइए इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी बता कि शनि का ये गति परिवर्तन किन पांच राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का का मार्गी होना बेहद शुभ रहेगा। इनके ग्यारहवें भाव (11th house) में शनि कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं, जो इनके लिए अच्छा साबित होगा| काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। मानसिक शांति मिलेगी| गृह क्लेश से छुटकारा मिल सकता है| रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे| किसी सरकारी विभाग में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार,भाई-बंधुओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| मित्रों से अच्छे संबंध बनेंगे। पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। तन-मन में ऊर्जा और शक्ति का संचार होगा। मनवांछित फल की प्राप्ति होगी| देशाटन और पर्यटन का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे| सरकार से लाभ मिलने की संभावना है। उदर विकार और लिवर की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृष राशि में शनि दसवें भाव (10th house) में कुंभ राशि पर मार्गी हो रहे हैं, जो व्यापार, नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव होता है। शनि इनको नौकरी रोजगार में तरक्की देंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकार में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी डील हो सकती है। नए व्यापार का सृजन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके पक्ष में निर्णय हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। जमीन, प्रॉपर्टी या नए मकान का लाभ मिल सकता है। सुदूर स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। इन यात्राओं से प्रचुर मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। नए लोगों से व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। काफी दिनों से चली आ रही घर में कलह और बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि पर शनि नवें भाव (9th house) में कुंभ राशि में मार्गी होकर गोचर करेंगे। जिसके कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी| पिता से अच्छे संबंध बनेंगे। भाई-बंधुओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके अंदर साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी| व्यापारिक कार्यों में सफल होने की पूर्ण संभावना है। वाद-विवाद और कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कई स्रोतों से लाभ होने की संभावना है| घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। शत्रु पराजित होंगे| ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वित्तीय मामलों में प्रबंधन के पद पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर शनि छठवें भाव (6th house) में कुंभ राशि पर मार्गी हो रहे हैं, जिसके कारण उनको नौकरी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शत्रुओं के कुचक्र से छुटकारा मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं| विदेश व्यापार से भी लाभ मिलने की संभावना है। वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित लोगों के लिए सफलता का अनुकूल समय रहेगा। घर परिवार के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे| ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस ट्रेड में नए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। आर्थिक प्रगति तीव्र गति से करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि में शनि तीसरे भाव (3rd house) में कुंभ राशि पर मार्गी होकर गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण जातक के पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया, मास कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए सफलता का अनुकूल समय रहेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी व्यस्तता भरा रहेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, वाहन का भी लाभ मिल सकता है| सट्टा-लॉटरी और शेयर मार्केट से भी लाभ कमा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा
कानपुर (उत्तर प्रदेश)