फतेहपुर में पकड़ी गई अवैध देशी शराब – जानिए किन पांच लोगों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

0
20231022_173826
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 

Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर की पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त छापेमारी में  कंजर डेरा मजरे बेता से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। टीम ने अपमिश्रित देशी शराब ,भट्ठियां,बनाने के उपकरण व 11 कि्वंटल मोके पर मिले लहन को नष्ट किया है। इसी के साथ शराब बनाने और बिक्री के जुर्म में पांच लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 
इन पर हुई कार्रवाई 

विस्तृत जानकारी के अनुसार बकेवर पुलिस ने कंजरन डेरा मजरे बेता मे छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष बकेवर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को आबकारी टीम के साथ गांव कंजरनडेरा मजरे बेता में छापेमारी की गई। सयुंक्त इस कार्रवाई के दौरान पांच विभिन्न स्थानों से तीन भट्ठियां बनाने के उपकरण, 180 लीटर  अपमिश्रित देशी शराब, 25 प्लास्टिक के छोटे बड़े गैलन व 11 कि्वंटल लहन बरामद किया गया है। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। थानाध्यक्ष  के मुताबिक अवैध रूप से अपमिश्रित देशी शराब बनाने और बिक्री करने के जुर्म में गांव  कंजरनडेरा बेता निवासी मंगल सिंह, राजकुमार, केशकली उर्फ केसरी, कंजू सिंह व शिवम के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 
टीम में शामिल थे यह जाबांज


छापेमारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभु नाथ यादव, उप निरीक्षक श्रीकांत सचान, गुलाबचंद मौर्य, संतोष सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक पाल, कैलाश चंद, कांस्टेबल मनोज कुमार, सत्येंद्र सिंह, शशि शेखर, धीरज, शैलेश यादव, दीपक कुमार, राहुल यादव रजनीश कुमार, महिला कांस्टेबल हेमा देवी, आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर ,हेड कांस्टेबल आबकारी संजय प्रकाश ,सूर्यभान मौर्य,आबकारी कांस्टेबल समरजीत यादव शामिल है। इस कार्रवाई के बाद से शराब कारोबारियों में खलभली मची हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading