फर्रुखाबाद में दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों ने दिखाया हौसला – विरोध के बाद जाग उठे अधिकारी
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद
Farrukhabad News – जिले में पहले तो दबंगों ने अपनी दबंगई का तांडव करते हुए ग्रामीणों को दहशत में ला दिया लेकिन जब ग्रामीणों का हौसला जागा तो दबंग भी पास्ट से पड़ गए और प्रशासन को जागना ही पड़ा। जी हां ग्रामीणों की इस हौसला अफजाई वाला यह वाक्या फर्रुखाबाद जनपद का है जहां ग्रामीणों ने ग्रामीणों की सुविधा पर अपनी दबंगई दिखाने का काम किया था लेकिन अब प्रशासन का चाबुक उनके लिए तैयार बना हुआ है।
जानिए पूरा किस्सा
विकास खंड राजेपुर के ग्राम भुडिया भेड़ा में दबंगों नें सड़क खोदकर तालाब में तब्दील कर दी| ग्रामीणों के अनुसार सड़क लगभग 60 वर्ष पुरानी है जिस पर बीती रात बुलडोजर चला दिया गया जिससे ग्रामीणों के चबूतरे उखड़ गये निकलनें तक की जगह नही बची ग्रामीण महिलाओं नें बताया कि पूर्व प्रधान के द्वारा सड़क निर्माण करायी गयी थी सड़क उखाड़नें की जानकारी ग्रामीणों नें थाना पुलिस को दी| लेकिन पुलिस मौके पर नही आयी महिला आरती, लौंक श्री, सोनी, राजरानी, सुनीता, किशोरी देवी, सुलोचना, आरती, राम श्री, अनीता, गीता व द्रोपदी आदि महिलाओं नें बताया कि दबंग सड़क उखाड़नें के बाद जान से मारनें की धमकी दे रहा है महिलाओं नें तहसील दिवस में पंहुचकर शिकायत की अमृतपुर एसडीएम रवेन्द्र कुमार नें बताया कि लेखपाल को भेजकर मामले की जाँच कराने का निर्देश दिया है।