हेलो” मुझसे “दोस्ती” करोगे – फिर “अश्लील वीडियो” – अब “ब्लैकमेलर” पहुंचे “सलाखों” के पीछे – जानिए कौन थे वो

0
IMG-20231014-WA0008
रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की कमिश्नर पुलिस एवं एसटीएफ की सयुंक्त कार्रवाई ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है। एसटीएफ ने दो शातिरों को गिरफ्तार करते हुए कई कंपनियों के मोबाइल और सिम की बरामदगी की है। जिसकी बर्रा थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिनकी गिरफ्तारी एसटीएफ की ओर से की गई है, उनके नाम पंकज सिंह और अभिषेक सिंह है इनके गिरोह में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दोनों ही शातिर भोली-भाली युवतियों और युवकों को फ़साने का काम करते थे। यानी कि उनका ऑडियो या वीडियो को मोहरा बनाते हुए उनको ब्लैकमेल करते थे। जिनकी तलाश एसटीएफ को थी और सर्विलांस के जरिए दोनो को बर्रा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
 
एसटीएफ को यूं मिली सफलता 
 
हेलो, मैं आपसे दोस्ती करना चाहता हूँ/चाहती हूँ, क्या आप हमसे दोस्ती करेंगे/करेंगी। इस आवाज और मीठे अंदाज के बाद वीडियो कॉल और अश्लील हरकतों में न जाने कितने मासूम युवा और लड़कियां फसकर अपनी आबरू को उतरवा चुके होंगे। जिसके बचाव की खातिर  कितने युवाओं और लड़कियां ठगी का शिकार हो चुकी होंगी। कुछ इन्हीं शिकायतों को लेकर एसटीएफ टीम लखनऊ निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय मय हमराही उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक उमा शंकर, हेड कॉन्स्टेबल हरी सिंह, श्री राम सिंह की टीम ने कानपुर में डेरा डाल रखा था। कुछ दिनों की तफ्तीश के बाद सर्विलांस की मदद से उन मोबाइल नंबरों की लोकेशन बर्रा थाना क्षेत्र में होने की मिली जिनसे इस शर्मसार खेल को खेला जा रहा था। लोकेशन के आधार पर एसटीएफ टीम ने थाना बर्रा पुलिस को अपने इस अभियान में शामिल किया गया। तभी 13 अक्टूबर के दिन पंकज सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ़ पुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से बड़ी मात्रा में एंड्राएड मोबाइल फोन और अलग-अलग कंपनियों के सिम बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ इसे वीडियो भी देखे गए जिसके जरिये दोनों शातिर भोले भाले लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करते थे। 
 
जानिए कहां के हैं दोनों शातिर 
 
गिरफ्तार किए गए शातिरों में पंकज सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी दुर्गापुर ग्राम नारायणपुर, अकबरपुर, कानपुर देहात का रहने वाला है और दूसरा अभिषेक सिंह उर्फ़ पुल्लर पुत्र महिपाल सिंह निवासी समाज नगर मजरा देहली थाना रेउना कानपुर नगर का रहने वाला है। पुलिस की माने तो दोनों अभियुक्त अपने ठिकानों को बदल बदल कर सोशल साइटों के माध्यम से पहले किसी न किसी लड़के या लड़की से दोस्ती करते थे फिर उनसे लम्बी बातचीत के दरमियान वीडियो कॉल करते थे। फिर उनके वीडियो को अश्लीलता में बदलकर वायरल करने की धमकी देते थे। जिसके बचाव के खातिर ब्लैकमेल करते हुए मोटी रकम इतने का काम करते थे। जिन्हे गिरफ़्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।  

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading