Kannauj News – गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कन्नौज जिले मे एक महिला की संदिग्ध मौत से परिजनों मे हड़कंप मच गया। एक तरफ महिला के ससुरालीजनों ने इस मामले को आत्महत्या की बात कहते है। यह बताया है कि महिला ने किसी बात से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी है, तो वही मौके पर पहुंचे म्रतका के पिता ने बेटी के साथ मारपीट कर उसको मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है । पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले मे आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी ।
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौली निवासी राम भरोसे पुत्र गंगासागर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रंजना का विवाह 4 साल पहले जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम कुशल पुरवा निवासी बाबूराम के पुत्र अनुज के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। विवाह के बाद से ही पुत्री के पति अनुज व ससुर बाबूराम, सास केशमती, और ननद फूलन देवी द्वारा मेरी पुत्री को परेशान कर मारपीट किया जाने लगा। इसके साथ ही दहेज की मांग शुरू कर दी थी। आए दिन मेरी बेटी से दहेज के रुपये की मांग के परेशान करने लगा जिससे मेरी पुत्री भी परेशान रहने लगी। उसने कई बार मुझसे इस बात की शिकायत की। जिसको लेकर मेरे द्वारा रिश्तेदारों को बैठाल कर समझाया बुझाया गया। तब बेटी के ससुरारीजनों ने ऐसी दोबारा मारपीट की घटना न करने की बात कह कर कुछ दिन शांति बनाए रखी। जिसके बाद अचानक ससुरालीजनों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट कर उसको जान से मार दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस ने इस मामले मे म्रतका के पिता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है की आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।