Hardoi News: रसोई गैस को लेकर कांग्रेसियों ने उठाई यह बड़ी मांग

0
Hardoi News: Congressmen raised this big demand regarding LPG

रसोई गैस को लेकर ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी

रसोई गैस के दाम काम करने के लिए कांग्रेसियों ने उठाई ये मांग

Hardoi News: Congressmen raised this big demand regarding LPG
रसोई गैस को लेकर ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी

हरदोई: रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को कम करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा चुनावी सभाओं में 450 रुपये का सिलेंडर देने की घोषणा कर रही है।

यूपी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही बीजेपी, बोले कांग्रेसी

Hardoi News: Congressmen raised this big demand regarding LPGगुरूवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रसोई गैस के बढ़े दाम को कम करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा जिसमें यूपी की जनता को 450 रुपये प्रति गैस सिलेंडर देने की मांग की गई। दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव में 450 व 500 रुपये का सिलेंडर देने का वायदा किया गया है। कांग्रेस जानना चाहती है कि यूपी की जनता को डबल इंजन की सरकार इस तरह से सस्ते सिलेंडर कब देगी। ज्ञापन में कहा गया है कि यूपी सरकार यहां की जनता के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने 450 में गैस सिलेंडर यूपी की जनता को दिलाये जाने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading