Kanpur News – यातायात माह का हुआ समापन, अब खुद को रहना होगा जागरूक, चलेगा डंडा
कानपुर समाचार – समापन पर आयोजित हुए प्रतियोगिता कार्यक्रम, जनता को दिया जागरूकता संदेश
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – यातायात माह का समापन कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित किया गया। जहां पर बतौर मुख्य अतिथि कानपुर के एडीजी आलोक सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर आर. के. स्वर्णकार ने उनका बुके देकर स्वागत व सम्मान किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया
इस अवसर पर यातायात सड़क सुरक्षा के संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। जिसमे केडीएमए स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा जागरूकता नाटक भी किया गया। इस दौरान यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अति उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।
एडीजी आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा
कार्यक्रम में एडीजी आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कानपुर से उनका बहुत लगाव है. वो कानपुर के एडीजी के साथ साथ अपने आपको कानपुर का नागरिक भी कहते हैं, उन्होंने कहा कि सड़क कोई मनोरंजन की जगह नहीं है सड़कों रील बनाने की भी जगह नहीं है। युवा बच्चों को साथ साथ बड़ों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।
अब खुद रहना होगा जागरूक होगी सख्ती
आपको बतातें चलें कि यातायात माह एक जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत जनता को ट्रैफिक नियमों को समझाने और पालन किये जाने के प्रति जागरूक किया जाता है। अब इस माह का समापन हो चुका है। इसलिए अब खुद को जागरूक होना पड़ेगा ताकि हम अपने शहर का नाम रौशन कर सकें।