WR by Robots: रोबोट्स द्वारा बनाए गए अनोखे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स, Video
WR by Robots: पिछले 100 सालों में साइंस और टेक्नोलॉजी ने भरपूर तरक्की की है। चाहें फिर वो इंसान का चांद तक पहुंचना हो या फिर हवाई जहाज बनाकर आसमान में उड़ना हो। साइंस और टेक्नोलॉजी के जरिये इंसान ने लगभग हर असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। इसी कड़ी में इंसान ने एक और अद्भुत चीज का अविष्कार किया, जिसे हम रोबोट कहते हैं।
रोबोट एक ऐसी मशीन होती है, जो इंसानों द्वारा दिए गए किसी भी कार्य को बिना थके, बिना गलती के और बिना मदद के पूर्ण करती है। इसका डिज़ाइन इसके कार्य के अनुकूल होता है। जैसे आज के समय में आने वाली ऑटोमैटिक कपडे धोने की मशीन को भी हम रोबोट कह सकते हैं। या पानी को ठंडा करने वाले फ्रिज को भी हम रोबोट कह सकते हैं।
लेकिन वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे अद्भुत रोबोट भी बना लिए हैं, जो इंसान या जानवर जैसे दीखते हैं। उन्ही के जैसे हर कार्य भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि यह रोबोट इंसानों के जैसे खेल कूद भी कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कुछ ऐसे रोबोट्स के बारे में जिन्होंने इंसानों को पछाड़ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है।
डांसिंग रोबोट्स

ये तस्वीर में जो आप छोटे-छोटे सैकड़ों रोबोट्स देख रहे हैं, इन्हे डांसिंग रोबोट्स कहा जाता है। इटली में ऐसे ही 1372 डांसिंग रोबोट्स ने एक साथ और बिलकुल एक जैसा डांस कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वीडियो में आप देखेंगे कि कितनी खूबसूरती से यह रोबोट्स एक साथ और एक जैसे स्टेप्स कर रहे हैं।
बास्केटबॉल खेलने वाला रोबोट

इस रोबोट को देखकर आपको शायद यकीन न हो। लेकिन यह रोबोट वाकई में किसी इंसान की तरह या शायद इंसान से भी अच्छा बास्केटबॉल खेल सकता है। इसके नाम एक कमाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इस रोबोट ने कुछ ही घंटों में तस्वीर में दिख रही दूरी से लगातार 2020 बार बॉल को बास्केट में डाला है।
टेबल टेनिस खेलने वाला रोबोट

यह रोबोट टेबल टेनिस खेलने में माहिर है। यह किसी भी इंटरनेशनल प्लेयर को इस खेल में टक्कर दे सकता है। बल्कि इसे दुनिया का सबसे पहला टेबल टेनिस ट्यूटर कहा गया है। मतलब यह रोबोट लोगों को टेबल टेनिस खेलना सिखाता है।
रस्सी कूद में रोबोट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब इस तस्वीर में दिख रहे दोनों रोबोट्स को ही देख लीजिये। यह इंसानों से नहीं बल्कि आपस में ही कम्पीट कर रहे हैं। लेफ्ट साइड में दिख रहे रोबोट ने जहां एक मिनट में 106 बार रस्सी कूदकर रिकॉर्ड बनाया, तो वहीं दूसरे रोबोट ने एक मिनट में 170 बार रस्सी कूदकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
पजल सॉल्व करने वाला रोबोट

आपने कभी न कभी रूबिक्स क्यूब को सॉल्व करने की कोशिश तो की ही होगी, लेकिन हुआ नहीं होगा। दरअसल, अधिकतर लोगों से रूबिक्स क्यूब सॉल्व नहीं होता है। कुछ लोग इसे सॉल्व कर भी देते हैं, लेकिन उन्हें भी कई घंटे लग जाते हैं। वहीं यह रोबोट इस रूबिक्स क्यूब को 1 सेकंड से भी कम समय में सॉल्व कर देता है। इसके नाम 0.887 सेकंड में रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
रेस लगाने वाला रोबोट

यह रोबोट किसी एथलीट की तरह ट्रैक पर रेस लगाता है। डिज़ाइन से आप समझ ही गए होंगे कि इस रोबोट को इंसानों के पैरों की तरह बनाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रोबोट आने वाले समय में इंसानों के साथ रेस लगाएगा। हालांकि, इस रोबोट के नाम 24.73 सेकंड में 100 मीटर दौड़ने का रिकॉर्ड है जो कि इंसानों (9.58 sec) से काफी कम है। लेकिन ऐसा दावा है कि भविष्य में यह रोबोट और भी तेज दौड़ पाएंगे। इसे अमेरिका की ऑरिगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी की डायनामिक लेबोटरी में बनाया गया है।
दुनिया का सबसे बड़ा इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट

इस रोबोट की ऊंचाई 27 फीट 9 इंच है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट बनाता है। इस रोबोट की हाइट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक आम इंसान की हाइट यानी ऊंचाई साढ़े 5 से साढ़े 6 फीट तक होती है। इसे जापान में बनाया गया है।
रोबोट मछली

ये मछली देखने में भले ही असली लग रही हो, लेकिन यह एक रोबोट है। इस रोबोट के नाम 22.16 सेकंड में 50 मीटर तैरने का रिकॉर्ड है। वैसे तो कई ऐसी मशीनें पहले बन चुकी हैं, जैसे सबमरीन अंडर वाटर राइड वगैरह, लेकिन इतनी छोटी असली मछली के जैसी दिखने वाला यह पहला रोबोट है।
डायनासौर रोबोट

अगर आपने इस रोबोट को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। ऐसा लगता है कि मानों किसी हॉलीवुड फिल्म से एक डायनासौर निकल कर सामने आ गया हो। इस डायनासौर जैसे दिखने वाले रोबोट की ऊंचाई 26 फीट 10 इंच है और लम्बाई 51 फीट 6 इंच है। इसे जर्मनी की एक कंपनी ने बनाया है। इस रोबोट को देखने के लिए दुनियाभर से लोग जर्मनी पहुँचते हैं।
Video -:
यह भी देखें -:
1 thought on “WR by Robots: रोबोट्स द्वारा बनाए गए अनोखे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स, Video”