UP News: पति को सेल्फी के लिए बोला, पुल पर चढ़ते ही पत्नी ने दे दिया धक्का.. नदी में गिरा युवक
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने सेल्फी लेने के बहाने अपने पति को पुल से नहर में धक्का दे दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल युवक की जान बचाई। वहीं धक्का देकर भाग रही पत्नी को भी दबोच लिया।
बता दें कि पूरा मामला कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदरई पुल का है। इस पुल पर लोग पिकनिक स्पॉट के रूप में पहुंचते हैं। इस दौरान लोग पुल पर खड़े होकर सेल्फी आदि भी लेते हैं। बीते रोज कासगंज के भरसौली जंगल निवासी योगेंद्र सिंह अपनी पत्नी मीरा के साथ नदरई पुल पर गए थे। लेकिन वहां कुछ ऐसा घटित हुआ कि योगेंद्र सिंह की जान पर बन आई।
पहले खाई चाट फिर..
पहले तो नदरई पुल पर पहुंचने के बाद योगेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ चाट खाई। इसके बाद योगेंद्र की पत्नी बोली की चलिए पुल पर चढ़कर एक सेल्फी लेते हैं। योगेंद्र ने भी अपनी पत्नी की इच्छा मान ली और पुल के ऊपर चढ़ गया। लेकिन इससे पहले कि योगेंद्र अपनी पत्नी के साथ सेल्फी लेता, उसकी पत्नी ने उसे धक्का मारकर नदी में गिरा दिया।

उधर, योगेंद्र को नदी में गिरते हुए वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने देख लिया। कुछ युवक उसको बचाने के लिए दौड़ पड़े और बमुश्किल योगेंद्र को बचाया। वहीं धक्का देने के बाद योगेंद्र की पत्नी मौके से भागने लगी। लेकिन स्थानीय लोगों ने महिला को दबोच लिया। वहीं पीड़ित पति योगेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वो उसे घर पर गालियां भी देती है। आज सेल्फी लेने के दौरान उसने उसे धक्का मार दिया। बहरहाल, कुछ देर बाद योगेंद्र अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।
यह भी देखें -:
1 thought on “UP News: पति को सेल्फी के लिए बोला, पुल पर चढ़ते ही पत्नी ने दे दिया धक्का.. नदी में गिरा युवक”