Fatehpur News – बीजेपी विधानसभाओं की वोटर चेतना महाभियान में पदाधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश, जरूर पढ़िए
फतेहपुर समाचार – जिले की सभी 329 शक्ति केंद्रों में आयोजित बैठकों पर की गई चर्चा, जानिए पार्टी के दिशा निर्देश
Fatehpur News – जिले की छह विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की गई। जिसमें पार्टी द्वारा संचालित वोटर चेतना महाभियान पर अतिथियों द्वारा उपस्थिति अपेक्षित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। दौरान हुसैनगंज विधानसभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा उपस्थित जनों को अपनी विचारधारा के उन युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई जो अट्ठारह वर्ष पूर्ण कर चुके हैंँ। वहीं नव बंधुओं के नाम भी फार्म 06 भर कर जोड़ने की बात कही गई।
खागा में भी चला अभियान
सदर विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला में मुख्य अतिथि दिनेश राय व बिंदकी विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला में अनीता गुप्ता द्वारा वोटर लिस्ट वाचन करके शेष नामों को जोड़ने पर बल दिया गया। उक्त कार्यशालाओं में सम्बंधित जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ ही महाअभियान के जिला संयोजक ज्ञानेंद्र सचान,सह संयोजक मनोज मिश्रा विधानसभा संयोजकों के साथ ही मंडल संयोजक व सहसंयोजक व मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।