Breaking News – इंतजार हुआ खत्म, कानपुर की धरती पर होंगे श्री बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के कदम, जानिए कहां
ब्रेकिंग न्यूज – दर्शन को बेताब श्रद्धालुओं को मिलेगा श्री बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री का आशीर्वाद, जानिए कहां होंगे दर्शन
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Breaking News – श्री बागेश्वर बालाजी महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के दर्शन को बेताब कानपुर के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया। क्योंकि खुद श्री बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री अपने भक्तों से मिलने कानपुर को चले आए हैं। लेकिन आप क्या यह जानते हैं कि महाराज धीरेन्द्र शास्त्री जी के दर्शन आपको कहां और कितने बजे होंगे।
इसकी जानकारी के लिए आगे पढ़िए
वैसे तो श्री बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री जी तय समय से कुछ समय लेट जरूर हैं लेकिन कानपुर की धरती पर उनके चरण कमल पड़ते ही शहर भक्ति से ओत प्रोत हो जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कानपुर देहात में बने पवन तनय आश्रम में सनातन धर्म का प्रचार करेंगे।
कानपुर में भव्य स्वागत
फिर श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धीरेन्द्र शास्त्री अपने श्री मुख से सनातन धर्म के लोगों को सम्बोधित करेंगे। इसके पहले धीरेन्द्र शास्त्री कानपुर में सुनील शुक्ला के आवास पर लोगों से मुलाक़ात करेंगे। जिनका स्वागत करने के बाद सभी श्रद्धालु उनके साथ पवन तनय आश्रम को प्रस्थान कर जाएंगे।