देवरिया कांड और यूपी की सियासत – अखिलेश ने कसा बड़ा तंज

0
20231002_231137

उत्तर प्रदेश में हुए देवरिया कांड ने जहां राज्य की जनता को झकझोर कर रख देने का काम किया, वहीं प्रदेश के राजनीतिक गलियारे की सियासत को एक बार फिर से गरमा सा दिया है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए बड़ा तंज कसा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने लेखनीय सवांद में कहा है कि काश योगी सरकार उन लोगों की जिंदगी वापस ला पाती अखिलेश यादव के इस लेखन के माध्यम से उठाए गए सवाल पर प्रदेश की राजनीति में उबाल सा आ चुका है

अखिलेश वर्चस्व योगी

देवरिया जिले की रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में एक तरफ खूनी खेल खेला जा चुका था जिसकी चिंगारी अभी शांत भी न हुई थी, कि यूपी की राजनीतिक गलियारे में बड़ी जंग सी छिड़ गई एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों को न बख्शे जाने की बात कही, तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पूछ दिया, कि क्या सरकार मरने वालों की जिंदगी वापस ला सकती है जिसको लेकर राज्य की सियासत गर्मजोशी पर है जिसके चलते सपा और भाजपा के नेता एक दूसरे पर आरोपों का प्रहार करने में जुटे हुए हैं

क्या लिखा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने

समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लेखन में लिखा है कि देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है काश मुख्यमंत्री जी के दुःख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता अभी इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर लिखा है कि एक उच्च स्तरीय जांच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है ये जांच तत्काल हो 

आपको बताते चलें कि वर्तमान में फतेहपुर गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बड़ी ही मुस्तैदी से अपनी कमान संभल रखी है जिसकी देखरेख और निगरानी स्वं सीएम योगी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद कर रहें हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ हर पल की जानकारी लेने का कार्य करने में लगे हुए हैं

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading