देवरिया हत्याकांड पर सख्त हुए सीएम – दोषियों को दिया अल्टीमेटम
यूपी के देवरिया में बदले की आग के बीच हुईं पांच हत्याओं के साथ एक और हत्या की आग ने पूरे प्रदेश में आक्रोश सा फैला दिया था। जिसको लेकर प्रदेश के मुखिया यानी योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में दिखे, जिसका उदाहरण उन्होंने अपनी लेखनीय के जरिए जाहिर किया। जिसमे सीएम द्वारा किसी को भी बख्शा न जाने का सख्त आदेश पारित कर दिया है, साथ ही इस वारदात पर अपनी शोक संवेदना भी जाहिर की है।
एक तरफ देवरिया की रुद्रपुर कोतवाली के गांव खून से लाल होकर चीख रहा था। तब दूसरी तरफ सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। जिसको जाहिर करते हुए सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। मेरी सवेदना शोक परिजनों के साथ है एडीजी, कमिश्नर और आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन घयलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अलर्ट हुआ प्रशासन
सीएम का आदेश मिलते ही सभी प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। जिसके चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और वर्तमान में वारदात ए स्थल पर भारी फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है। जो चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए है।