Breaking News – यूपी के “कानपुर देहात” से सबसे “बड़ी खबर” – बेटे ने पिता पर किया हमला – दो की “मौत”
ब्रेकिंग कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश से दूसरी सबसे बड़ी खबर आ रही है दो लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई वहीं तीसरा घायल जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रहा है। आपको बताते चलें कि दिल को दहला देने वाली यह वारदात कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की है। जहां अक्षरौधा गांव में रहने वाले विमल द्विवेदी के बेटों ने ही पारिवारिक कलह के चलते विमल के ससुर और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ चाकुओं से वार पर वार कर दिया। जिसमे विमल के 85 वर्षीय ससुर रामप्रकाश पुत्र स्व: मातादीन और पत्नी खुशबू की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं विमल द्विवेदी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस के एसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति भी मौके पर पहुंच गए। जहां प्रथम जांच में पाया गया है कि घायल विमल द्विवेदी ने तीन शादिया की हुई थी। मृतका खुशबू तीसरी पत्नी के रूप में विमल के साथ रह रही थी। जिस बात से खफा विमल की दूसरी पत्नी के बेटों ने आवेश में आकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। फ़िलहाल अभी इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा सबूत जुटा लिए हैं वहीं दोनों शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर डॉक्टरों ने घायल विमल की हालत को बिगड़ता देख कानपुर नगर के हैलट अस्पताल को रेफर किया था, जहां उसका इलाज जारी है।