“जमीनी विवाद” पर दबंगों के मुँह पर पड़ा था “सीएम योगी” का “तमाचा” – दो फरियादी लगा रहे “गुहार”

0
20231019_130629
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी / मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 

Kanpur News – यूपी में देवरिया कांड और कानपुर देहात में हुए दोहरीकरण के बाद यूपी में जमीनी विवाद के मामले तूल पकड़ते जा रहे हैं। जिसके चलते कानपुर में अभी घाटमपुर में मकान गिराने की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि नौबस्ता थाना क्षेत्र और साढ़ थाना क्षेत्र से प्रकाश में आए दो मामले पुलिस की कार्यशैली पर ऊँगली उठाते नजर आ रहे हैं। दोनों मामलों में फरियादियों ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है। जिसमे उनका कहना है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं होती और दबंग उनकी जमीन हड़पने के लिए खुलेआम मारपीट करते है और जान से मारने की धमकी देते हैं। 

 
देवरिया कांड का बना खौफ

 
कानपुर नगर जहां सुना जाता है कि यहां के कुछ जमीनी दलालों की दुकान ऐसी क्या चल गई कि उनके नाम के आगे भू-माफिया नाम का शब्द जुड़ गया हो। जिस नाम से यूपी की योगी सरकार इतना सख्त रहती है कि मामला संज्ञान में आया तो कार्रवाई होना निश्चित तय है। जिसका ताजा उदहारण बीते दिन का है। जब घाटमपुर कोतवाली के पतारा कस्बे में कुछ दबंगों ने एक परिवार का मकान गिरा दिया था जिसका विरोध करने पर दबंगों ने उस परिवार की युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी का दुस्साहस दिखाया था। जिसके बाद घाटमपुर पुलिस ने अनसुनी कर दिया। मामला सीएम पोर्टल के माध्यम से सीएम योगी तक पहुंचा। बस क्या था कुछ ही देर बाद दबंगों का तख्ता पलट गया और उसी घाटमपुर थाने में उन  मुजरिम बना दिया गया जहां वह अपनी बकैती समझते थे। 

 
पहला मामला 
 
कुछ ऐसा ही पहला मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चल रहा है। जहां दिन दहाड़े कुछ दबंग अपने चंद साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर एक मकान में प्रवेश करता है और महिला से लेकर अन्य सदस्यों से मारपीट दबंगई पर उतारू हो जाता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जिसको लेकर पीड़ित महिलाओं ने नौबस्ता थाना प्रभारी प्रभारी पर सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कि थाना प्रभारी जान बूझकर उनकी शिकायत को अनसुनी करने में लगे हुए हैं। जबकि महिलाओं का कहना है कि सबूत के तौर पर मारपीट का वीडियो होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
 
दूसरा मामला 
 
इसी तरह दूसरा मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के रावतपुर चौधरियाना गांव में एक महिला को एक युवक से जमीन खरीदना भारी पड़ गया। खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य करवाने के दौरान दबंगों ने मकान को खाली करवाने की बात कहते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं पीड़िता ने इस मामले की लिखित शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस को दी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक बताते चले कि पीड़िता साढ़ थाना क्षेत्र के रावतपुर चौधरियाना गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने 2016 में बारीगाव के रहने वाले छोटेलाल निषाद से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि खरीदी गई जमीन पर जब पीड़िता ने निर्माण कार्य करवाना शुरू करवाया। तभी जमीन विक्रेता लगभग आधा दर्जन लोगो के साथ पीड़िता के घर पहुंचते हुए गाली गलौज करने के दौरान मकान खाली करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके चलते दबंगों की दबंगई से परेशान होकर पीड़िता ने इस मामले की लिखित शिकायत साढ़ थाना पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जहां साढ़ थाना अध्यक्ष ने पीड़िता को मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने का आश्वाशन तो दिया पर अभी तक कुछ भी हुआ नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading