ब्रेकिंग न्यूज- “प्रेमिका” के बुलाने के बाद “प्रेमी” संग हुआ बड़ा “कांड” – जानिए क्यों मच गई “चीख पुकार”
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज– उत्तर प्रदेश के कानपुर से अभी तक की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस वारदात में अब तक दो हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिक जानकारी के अनुसार आशा देवी नाम की महिला ने महाराजपुर पुलिस को सूचना दी कि उनके भतीजे सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आशा देवी के अनुसार बीते बुधवार को सूरज की पिटाई की गई थी। जिसके बाद उसका हैलट में इलाज चल रहा था। तभी गुरुवार की भोर सुबह उसकी मौत हो गई। इस वारदात में आशा देवी ने तीन नामदर्ज लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।जिसके आधार पर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे सूत्रों की माने तो मृतक सूरज को उसकी प्रेमिका ने अपने घर बुलाया था, जहां प्रेमिका के पिता और भाइयों ने सूरज की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसके चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं एडीसीपी आकाश पटेल का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।