वाराणसी की राजनीति में हलचल: पूर्व बीजेपी विधायक श्याम देव राय चौधरी से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मुलाक़ात

0
IMG_20240902_170359

वाराणसी: बनारस की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी से उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुलाक़ात की, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण नेता माता प्रसाद पांडेय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाकर पीडीए के साथ सवर्ण वोटरों को भी जोड़े रखने का सन्देश दिया था।पूर्वांचल में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को सपा में जोड़ने की मुहिम को 2027 विधानसभा तैयारी से जोड़ा जा रहा है।

गौदौलिया स्थित श्याम देव राय चौधरी के आवास पर दोनों नेताओं की यह मुलाक़ात करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन किया और हाथ जोड़कर एक-दूसरे का स्वागत किया।इस मुलाक़ात में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह भी उपस्थित थे, जिससे यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि बीजेपी के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading