सिलेंडर लीकेज से लगी आग, फायर पुलिस ने टाला बड़ा हादसा

0
IMG-20240902-WA0023

कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में शनिवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर के लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर में मौजूद लोगों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी।इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन फायर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली।

टल गया बड़ा हादसा

फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और तेज़ी से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। फायर पुलिस की तत्परता के चलते सिलेंडर के फटने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।आग बुझाने के प्रयास में गृह स्वामी के झुलसने की भी सूचना है। फायर पुलिस ने सिलेंडर को बालू से ढक कर आग बुझाने का प्रयास किया और अंततः आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading