“पैदल” निकल पड़ा किसानों का “भानु गुट” – सीएम “योगी” से करेंगे मुलाकात
Kanpur की धरती से एक बार फिर किसानों की मांग वाली चिंगारी को घी दे दिया गया है जिसके चलते कानपुर नगर की घाटमपुर तहसील से भारतीय किसान यूनियन ( भानु गुट ) के प्रदेश महासचिव इंद्रजीत फौजी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए पैदल रवाना हो चुके हैं। जहां यात्रा के दौरान किसान शाम को बिधनू के माधवबाग पहुंचेंगे, और रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार की सुबह लखनऊ के लिए सभी किसान रवाना होंगे। आपको बताते चलें कि सभी किसान आगामी 11 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी मांग को पूरा करने हेतु ज्ञापन सौंपेंगे।
क्या है प्लानिंग
घाटमपुर तहसील मुख्यालय से शनिवार को भारतीय किसान यूनियन(भानु) के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा किसान लखनऊ के लिए पैदल रवाना हुए हैं। जहां किसान हाथों में झंडा लिए जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए पैदल निकले। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में फिरोजाबाद से किसानों पैदल यात्रा लखनऊ के लिए निकली है। जो रविवार को कानपुर पहुंचेगी। उनके समर्थन में हम सभी किसान घाटमपुर तहसील की प्रमुख मांगों को लेकर पैदल यात्रा लेकर रवाना हुए है। उन्होंने बताया की आज यात्रा बिधनू थाना क्षेत्र के माधवबाग में जाकर रुकेगी। जहां पर किसान रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके बाद रविवार सुबह वहां से पैदल यात्रा लेकर कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष के साथ शामिल होते हुए सभी लोग लखनऊ के लिए निकलेंगे। आपको यह भी बताते चलें कि जैसे जैसे किसानों का कारवां आगे बढ़ता रहेगा, वैसे वैसे पार्टी के कार्यकर्ता इस पैदल यात्रा में शामिल होते जाएंगे।