जानिए किस “वकील” ने की “आत्महत्या” – परिवार में मचा “कोहराम”
Kanpur – एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब परिवार के एक सदस्य ने शनिवार की सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसको देखते ही पूरा परिवार और आस-पास के लोग सख्ते में आ गए। वहीं सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन की, लेकिन किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही परिवार वालों ने कोई कारण स्पष्ट किया। जिसके चलते पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
जानिए कौन था मृतक
आपको बताते चलें कि पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है जहां की वीआईपी रोड स्थित मिलान गेस्ट हॉउस के मालिक परवेज मुनीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद्द को गोली मार कर अपनी जीवल लीला समाप्त कर ली। मृतक परवेज 69 वर्ष के थे। इसके साथ ही वह पेशे से वकील भी थे, लेकिन उम्र के पड़ाव की वजह से अब वह किसी भी कार्य को करने में अपने आपको असमर्थ समझते थे। इसलिए अक्सर घर में ही बने रहते थे, शनिवार अचानक पता नहीं क्या हुआ कि परवेज मुनीर ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया। जिसका कारण बताने को परिवार का कोई भी सदस्य बताने को राजी नहीं है।
इन चोरों ने की थी आपके यहां चोरी – जरूर पढ़िए
नहीं मिला सुसाइड नोट
सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी कर्नलगंज अकमल खान के अनुसार नीचे की तरफ से चली थी। जिसकी वजह से सर के आर-पार हो गई वहीं मृतक के पास किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके।