BANDA NEWS: क्या नकारा हैं नरैनी एसडीएम, ग्राम प्रधान की शिकायत का भी नही लिया संज्ञान

0
IMG_20240218_193114

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदेश ने माफियाओं और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस सहित राजस्व विभाग को जारी कर रखे हैं वही अधिकारी और जिम्मेदार कर्मचारी इन निर्देश को धता बताकर घूषखोरी की चासनी में डूबे नजर आ रहे हैं। भू माफिया और दबंग किस्म के लोग लगातार जमीनों पर कब्जा कर रहे है जिसकी शिकायत इन अधकारियोंं तक पहुंचती है पर प्रतीत होता है की अधिकारी उन शिकायतों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं तभी तो शिकायत कर्ताओं को डीएम कमिश्नर से गुहार लगानी पड़ती है।

एक ऐसा ही मामला बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथरा से सामने आया है जहां के ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है जिसमे यह उल्लेख किया है की दबंग भू माफिया मोतीलाल पाल ने गांव में स्थित बारात घर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और मकान बनाना शुरू कर दिया है। जिसमे लेखपाल पंकज अवस्थी में पैसे लेकर भू माफिया का सहयोग किया है। इसकी शिकायत पूर्व में नरैनी उप जिलाधिकारी से भी की थी पर उन्होंने कोई एक्सन नहीं लिया।

गौर तलब है की नरैनी क्षेत्र के सढ़ा चौकी अंतर्गत रक्सी गांव में भी एक दिव्यांग राकेश पुत्र शिवप्रसाद के मकान के दरवाजे के बाहर की जमीन पर सामने वाले कोटेदार ने कब्जा कर रखा है जिसकी शिकायत पीड़ित दिव्यांग नरैनी एसडीएम से दर्जनों बार कर चुका है पर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कानूनगो लेखपाल मौके पर गए पर सांठ गांठ हो जाने के चलते दिव्यांग आज भी न्याय के लिए भटक रहा है।

अब देखने वाली बात होगी की साफ स्वच्छ और धाकड़ डीएम के रूप में प्रसिद्ध डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ऐसे मामलो से कैसे निपटती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading