‘मदरसे में पढानी पड़ेगी रामायण’.. Maulana Tauqeer Raza का भड़काता हुआ एक और Video Viral

1
Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza: बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां का एक और आग उगलता वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो मुस्लिमों को भड़काकर सड़क पर उतरने को कह रहे हैं। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

मौलाना का एक और भड़काऊ भाषण

इस वायरल वीडियो में मौलाना तौकीर रजा कहते हैं, “मुझे मेरे लोगों ने देवबंदी करार दे दिया, मगर तुम लोग बेईमानी की जिंदगी जीने को मजबूर हो। जन गण मन करने वाले, योग और सूर्य नमस्कार करने वाले लोग हो। शरीयत के खिलाफ काम करते हो। तुम पर कुफ्र (शरीयत के खिलाफ) लागू नहीं होता। क्या सब कुफ्र का ठेका मेरे ऊपर है।”

“नहीं निकले तो मदरसों में रामायण पढ़ानी होगी”

मौलाना तौकीर यहीं पर नहीं रुकते और आगे कहते हैं कि “यअगर तुम लोग अभी भी नहीं निकले तो कल बहुत खराब हालात होने वाले हैं। यह आदेश भी आने वाला है कि तुम्हें अपने मदरसों में रामायण पढ़ानी होगी। इसलिए तुमको निकलना पड़ेगा, इस वक्त पर भी नहीं निकले तो इससे बेहतर है तुम मर जाओ।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

यह वायरल वीडियो गौतम सन्देश नाम के एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ यूजर ने शेयर किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बरेली में हुये हंगामे से पहले का है, लेकिन सामने अब आया है। यूजर का कहना है कि इस वीडियो के आवेश में हल्की सी वारदात भी घटित हो गई थी। वहीं, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि वीडियो के सामने आने के बाद तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि बरेली में जो बवाल तौकीर रजा और उसके भड़काने से इखट्टी हुई भीड़ ने किया था, वो तात्कालिक आक्रोश न होकर तौकीर रजा की एक लम्बी प्लानिंग का हिस्सा लगता है।

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/more-than-50-people-caught-during-up-police-constable-exam-2024/

About The Author

1 thought on “‘मदरसे में पढानी पड़ेगी रामायण’.. Maulana Tauqeer Raza का भड़काता हुआ एक और Video Viral

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading