कनपुरिया स्वाद में जुड़ा एक और नाम – यहां एक छत के नीचे मिलेगा फाइव स्टार होटल का स्वाद वो भी लाजवाब

0
20231103_120537
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – देश दुनिया में मशहूर अपना कानपुर उद्योग नगरी के साथ-साथ स्वाद के लिए भी जाना जाता है। जहां की खासियत है कि आपको लजीज भोजन का स्वाद हर जगह फाइव स्टार होटल की तरह ही मिलेगा। वो भी इतने कम दाम में उसकी कीमत होगी कि आपकी जेब में ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा। दूसरी ख़ास बात यह भी है कि अगर कोई भी विदेश  से या फिर कहीं से भी पहली बार कानपुर आया हो और यहाँ का स्वाद अपनी जुबान से चख लिया हो तो वह दीवाना सा हो जाता है और हर जगह चाहता है कि उसे कानपुर जैसा ही स्वाद मिले। ऐसा मुमकिन नहीं। 
 
कनपुरिया स्वाद में जुड़ा एक और नाम 
 
उद्योगों का हब कहे जाने वाले कानपुर में फूड लवर्स के लिए हम लेकर आए हैं, वन स्टॉप सॉल्यूशन जी हां गुस्टो नाम से कानपुर के आर्य नगर में में एक ऐसा फूड कोर्ट स्थित है। जहां पर एक ही छत के नीचे इंडियन, चाइनीज और साउथ इंडियन फूड का मजा लिया जा सकता है। वैसे तो यहां का हर व्यंजन टेस्ट में बेस्ट है, लेकिन यहां की चाइनीज फ़ूड सबसे बेस्ट है। 
 
रेस्टोरेंट के मालिक ने बताई खासियत 
 
ओनर बताते हैं कि उनका फ़ूड कोर्ट सबसे बेस्ट है क्योकि कस्टमर को बेस्ट क्वालिटी फूड सर्व किया जाता है जिसकी वजह से लगातार उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा यह एक फैमिली डायनिंग रेस्टोरेंट है। यहां पर बच्चे बड़े सब लोग एक साथ बैठकर व्यंजनों का स्वाद ले सकते है।  इसके साथ ही यहां पर बर्थडे और किटी पार्टी की अलग से व्यवस्था की जाती है। सीटिंग अरेंजमेंट की बात कर ली जाए तो यहां पर फूड कोर्ट में स्टैंडिंग सिटी अरेंजमेंट और अंदर एक एयर कंडीशनर हाल में डबल स्टिंग और फैमिली सिटिंग का अरेंजमेंट किया गया है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading