Sport – मोहम्मद शमी के आगे ढेर हुए लंकाई – 302 रनों से जीतकर पहुंचे सेमीफाइनल की लाइन में
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Sport News – मुम्बई वानखेड़े में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में ने एक बार फिर एशिया कप के फ़ाइनल की याद ताजा करते हुए श्रीलंका को अबकी बार 40 रन पर समेट दिया। इस बार मुकाबला वर्ल्ड कप का था. भारत ने पहले खेलते हुए गिल,कोहली और अय्यर की शानदार पारी की बदौलत 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में सिराज,बुमराह और शमी की कहर बरपाती गेंदों के आगे लँकाइयो ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 40 पर सिमट गई। भारत ने 7वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
पत्ते की तरह उड़ गई श्रीलंका
भारत का इस वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा.लगातार 7वीं जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ने घुटने टेक दिए। श्रीलंका की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
7वीं बार दर्ज की जीत
वर्ल्ड कप 2023 में भारत एक अलग अंदाज में क्रिकेट खेल रहा है.हर कोई टीम इंडिया के इस प्रदर्शन का कायल हो गया है। इस वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 7वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी। मुम्बई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों पर लंकाई घबराए नजर आए। शायद एशिया कप के फाइनल का दबाव भी कहीं न कहीं था। इसी तरह का हश्र एशिया कप के फाइनल में हुआ था।
भारत ने बनाए 357 रन
श्रीलंका के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उनके इस फैसले पर सभी ने हैरानी जताई। कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। फिर गिल और कोहली की 179 रन की बड़ी साझेदारी ने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ प्रहार हुए। लंकाई गेंदबाजो की जमकर धुनाई की. गिल 92 रन बनाकर 8 रन से शतक से चूक गए। जबकि कोहली के पास सचिन के 49 शतक की बराबरी का बढ़िया मौका था लेकिन वे भी 87 रन आउट हो गए। अब उन्हें इसके लिए फिर अगले मैच का इंतजार करना होगा। क्रीज पर अय्यर और राहुल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। खास तौर पर अय्यर शुरुआत से आज आक्रामक मूड में दिखाई दिए। राहुल 21 रन पर आउट हो गए. अय्यर ने 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.जडेजा ने 35 रन बनाए। भारत ने इस तरह 50 ओवर खेलते हुए 8 विकेट पर 357 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।
सिराज ने तोड़ी कमर
जवाब में श्रीलंका की टीम का हश्र ऐसा होगा जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। भारतीय तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों ने लँकाइयो का काम तमाम कर दिया। खास तौर पर शमी और सिराज ने श्रीलंका की कमर ही तोड़ कर रख दी। श्रीलंका के 29 रन पर ही 8 विकेट गिर गए। कुछ देर बाद पूरी टीम सिमट गई। भारत ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। भारत की ओर से शमी 5, सिराज ने 3 ,बुमराह ने 1 विकेट लिया।