IPS डॉ. आर.के. स्वर्णकार ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण – सलामी के बाद दिए निर्देश

0
20231103_120107
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर  
 
Kanpur News – 1996 बैच के आईपीएस डॉक्टर आर.के. स्वर्णकार जब से कानपुर के पुलिस आयुक्त बने हैं तब से इस विभाग की सूरत ही बदल सी गई है। कार्यशैली से लेकर आचरण के वो नज़ारे देखने को मिल रहें हैं कि जनता के बीच एक अलग ही पहचान बनती चली जा रही है। जिसके चलते उनके द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी अभियान के तहत कार्यशैली का ध्यान रखा जाता है। कुछ ऐसा ही उन्होंने शुक्रवार की सुबह किया। जब वह अचानक पुलिस लाइन पहुंच गए। 
 
परेड सलामी के साथ किया निरीक्षण  
 
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड में पुलिस आयुक्त डॉ. आर.के. स्वर्णकार ने सलामी देने के बाद मान प्रणाम ग्रहण किया। परेड के बाद पुलिस आयुक्त ने यूपी 112 वाहनों की यथास्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कैंटीन, मेस परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बने शस्त्रागार निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस परेड में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading