बड़ी खबर: महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल

0
IMG_20240906_163418

दिल्ली, 6 सितम्बर 2024 : भारतीय कुश्ती के दो प्रमुख चेहरे, महिला पहलवान विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों ने कांग्रेस का हाथ थामा और हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

हरियाणा की राजनीति में इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि दोनों पहलवानों की लोकप्रियता राज्य में बहुत अधिक है। दोनों का कांग्रेस में शामिल होना राज्य की राजनीतिक स्थिति को नया मोड़ दे सकता है। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने अपने फैसले को राजनीतिक परिवर्तन और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने का कदम बताया है।हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में फोगाट और पुनिया की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और उनके इस कदम से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिल सकती है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन लड़के के साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया।

इससे पहले, भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा था कि ये पहलवान पहले से ही कांग्रेस के “मोहरे” बन चुके हैं। अब, इन आरोपों के बीच इनका कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading