दिव्यांगों को लंच बॉक्स व शाल देकर किया सम्मानित, चेहरे खिल उठे

0
IMG_20250204_172024

#image_title

रिपोर्ट/राम प्रकाश सेंगर/कालपी (जालौन)। समाजसेवी संगठन ऑपरेशन विजय योद्धा के तत्वाधान में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक सैकड़ा दिव्यांग एवं असहाय व्यक्तियों को लंच बॉक्स किट व शाल देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

नगर के मोहल्ला आलमपुर स्थित मारवाड़ी पुलिया परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि उनकी संस्था पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सेंगर ने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्य कर रही है और असहायों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। रिटायर्ड दरोगा अमर सिंह चंदेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि संस्था बिना किसी आर्थिक सहयोग के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

इस कार्यक्रम में प्रदीप गांधी, राज योगिनी रजनी पाल, अर्चना गुप्ता, मंजू देवी, रमेश तिवारी, संतोष सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading