VIDEO: मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर कह दी ऐसी बात, नेटिजंस ने लगा दी एक्टर की क्लास, जानें डिटेल
बॉलीवुड में ‘महाभारत’ (Mahabharat) में ‘भीष्मपितामह’ के दमदार किरदार और ‘शक्तिमान’ (Shaktiman) से फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh khanna) इन दिनों चर्चा में हैं. यह चर्चा उनके एक वीडियो की वजह से हो रही है, जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस क्लिप में वह लड़कियों और सेक्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं. मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल ‘भीष्म इंटरनेशनल’ पर हाल में एक वीडियो अपलोड किया है.
मुकेश खन्ना के इस वीडियो के वायरल क्लिप को बॉलीवुड शिट पोस्ट से शेयर किया गया है. इसमें मुकेश खन्ना कहते हैं, “कोई भी लड़की अगर लड़के को कह रही है , ‘मुझे आपके साथ सेक्स करना है.’ तो वो लड़की धंधा कर रही है. क्योंकि इस तरह के निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की नहीं करती, अगर वह करती है, तो वह सभ्य समाज की नहीं है. उसका धंधा है ये, आप उसमें भागीदार मत बनिए.”