बंपर कमाई वाली फिल्म को सलमान खान ने ठुकराया तो शाहरुख खान को थी ये आशंका
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ (Chak De! India) को 15 साल पूरे हो चुके हैं. शिमित अमीन के निर्देशन में बनी फिल्म करीब 20 करोड़ के बजट में बनी थी और 108 करोड़ की कमाई करने में सफल हुई थी. इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की बल्कि फिल्म की कहानी, डायरेक्शन, कास्ट सबकी जमकर तारीफ हुई. इस फिल्म को शाहरुख की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है. लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस फिल्म की सफलता को लेकर खुद शाहरुख को आशंका थी. वहीं इस फिल्म को सलमान खान (Salman Khan) ने ठुकरा दिया था.