यूपी सियासत: बुलडोजर पर सीएम योगी-अखिलेश में टकराव

0
Add a heading (3)

यूपी की सियासत में बुलडोजर: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बुलडोजर को लेकर बयानबाजी का बाजार गर्म है। एक ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बुलडोजर पर तंज कस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बयान पर करारा पलटवार किया है।

सीएम योगी को अखिलेश यादव का जवाब

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर पर आदेश दिया है, जिससे अब यह मुद्दा और गंभीर हो गया है। अखिलेश ने सीएम योगी से सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास है? अगर हां, तो कागज दिखाएं कि नक्शा कब पास हुआ। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बुलडोजर दिमाग से नहीं, बल्कि स्टीयरिंग से चलता है, और जनता इस बार स्टेयरिंग बदल देगी। उन्होंने बुलडोजर को नाइंसाफी का प्रतीक बताया और दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद से सीएम चैन से नहीं सो पा रहे हैं।

सीएम योगी का पलटवार

बुलडोजर पर अखिलेश यादव के बयान के जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए, जो हर किसी के पास नहीं होती। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दिल-दिमाग दोनों की जरूरत होती है। इस प्रकार, बुलडोजर पर चल रही इस जुबानी जंग ने यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading