UP News: मरीज के पेट से निकला 2 फीट लंबा लोहे का बेलन, कैसे गया अंदर?.. जानकर उड़ जाएंगे होश

2
UP News 2 feet long iron cylinder came out from the stomach of a patient in Ghaziabad

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल में एक मरीज ऐसी अजीबोगरीब समस्या को लेकर पहुंचा, जिसे देख डॉक्टर भी हक्के बक्के रह गए। मरीज के पेट में 2 फीट लम्बा और 8 सेंटीमीटर चौड़ा लोहे का बेलन था, जिस वजह से वो दर्द से परेशान था।

 

बता दें कि पूरा मामला गोरखपुर के शाही ग्लोबल हॉस्पिटल का है। यहां लगभग 15-20 दिन पहले एक मरीज पहुंचा, जिसने डॉक्टर को पेट में दर्द की शिकायत बताई। काफी जांच करने के बाद भी डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आया। फिर डॉक्टर ने मरीज का एक्सरे किया। लेकिन जब मरीज की एक्सरे रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टर भी स्तब्ध रह गए।

मरीज के पेट में लोहे का बेलन

दरअसल, मरीज के पेट में 2 फीट लंबा और 8 सेंटीमीटर चौड़ा लोहे का बेलन था। डॉक्टर समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह बेलन मरीज के पेट में गया कैसे? उधर, मरीज भी कुछ ठीक से बता नहीं पा रहा था और लगातार दर्द से करहा रहा था। वहीं लोहे के बेलन की वजह से पेट में संक्रमण भी फैल रहा था। इसलिए डॉक्टरों ने मरीज का इमरजेंसी ऑपरेशन कर के रॉड को निकालने का फैसला किया।

UP News 2 feet long iron cylinder came out from the stomach of a patient in Ghaziabad

जिसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई। फिर डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन के जरिये मरीज के पेट से रॉड को निकाल भी दिया। लेकिन मरीज अभी भी यह नहीं बता पा रहा था कि आखिर ये बेलन उसके पेट में गया कैसे।

 

ऐसे पेट में गया 2 फीट लंबा बेलन

काफी कुरेदने के बाद मरीज ने बताया कि यह बेलन उसके पेट में गलती से गया है। उसने बताया कि वह बेलन को अपने मल द्वार के रास्ते धीरे-धीरे अंदर डाल रहा था कि इसी बीच बेलन का एक हैंडल जिसे वो पकड़ा हुआ था वो टूट गया। यानी बेलन का एक हत्ता टूट के उसके हाथ में रह गया और बाकी का बेलन पेट में फंस गया। बहरहाल, मरीज की तबियत अब पहले से ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/agra-news-2-died-due-to-gas-leak-at-a-silver-polishing-plant/

About The Author

2 thoughts on “UP News: मरीज के पेट से निकला 2 फीट लंबा लोहे का बेलन, कैसे गया अंदर?.. जानकर उड़ जाएंगे होश

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading