Ghaziabad Viral Video: रिवर्स गियर में कार और पीछा करती पुलिस, Elevated Road पर चूहे-बिल्ली का खेल

1
elevated-road-viral-video-1

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक i-20 कार रिवर्स गियर में दौड़ रही है और सामने से पुलिस जीप उसका पीछा कर रही है। हैरानी की बात तो ये है कि चूहे-बिल्ली के इस खेल में कार सवार पुलिस को चकमा देकर दिल्ली ओर भाग गया।

एलिवेटेड रोड पर फास्ट एंड फ्यूरियस

दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम का है। यहां बुधवार रात करीब 10-10:30 बजे किसी हॉलीवुड मूवी जैसा नजारा देखने को मिला। इंदिरापुरम और वसुंधरा के ऊपर से गुजर रहे एलिवेटेड रोड पर पुलिस से बचने के लिए एक शख्स ने बैक गियर में 2 किलोमीटर तक कार दौड़ाई। इस दौरान पुलिसकर्मी जीप से हूटर बजाते हुए उसका पीछा करते रहे। 1-2 बार तो पुलिस जीप और कार में टक्कर भी हुई।

हालांकि, बीच में थोड़ी देर के लिए कार सवार व्यक्ति रुका भी। मगर जैसे ही उसने पुलिसकर्मियों को जीप से उतरता देखा, उसने फिर से गाड़ी बैक गियर में दौड़ा दी। फिलहाल, कार सवार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

Ghaziabad Viral Video chase between police jeep and i20 car on elevated road

वहीं इस पूरी घटना पर पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे सफेद रंग की कार राजनगर एक्सटेंशन की तरफ से ड्रंक एंड ड्राइव पोजिशन में आ रही थी। कनावनी पुलिया पर तैनात पुलिस वैन ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार वालों ने रिवर्स गियर लगाकर दौड़ा दी। कार नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देखें वीडियो -:

https://platform.twitter.com/widgets.js
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि एलिवेटेड रोड पर इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले कभी पुलिस ने युवाओं को ब्रिज पर बर्थडे पार्टी मनाते पकड़ा है तो कभी रील्स बनाते हुए।

पिछले 2 सालों में इतने मामले

=> 17 सितंबर 2022 को एलिवेटेड रोड पर बर्थडे पार्टी। एक-दूसरे पर केक फेंका, गमले तोड़े। 2 लड़के पकड़े गए।

=> 20 सितंबर 2022 एलिवेटेड रोड पर बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने वाले पांच लड़के गिरफ्तार हुए।

=> 21 सितंबर 2022 एलिवेटेड रोड पर हुड़दंग की तैयारी कर रहे 13 लड़कों को पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा।

=> 25 सितंबर 2022 में कार खड़ी करके केक काटकर हुड़दंग मचाने पर 4 युवक गिरफ्तार हुए।

=> 27 सितंबर 2022 बर्थडे पार्टी के नाम पर हुड़दंग मचा रहे 21 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

=> 10 दिसंबर 2022 को तीन युवक-युवतियों ने कार रोककर केक काटा और डांस किया। पुलिस ने तीनों अरेस्ट किए।

=> 28 दिसंबर 2022 को कार के बोनट पर बैठकर हुक्का पीने वाला नदीम नामक का शख्स गिरफ्तार हुआ।

=> 20 जनवरी 2023 को एलिवेटेड रोड पर रील्स शूट करने वाले दो युवक पकड़े गए।

=> 21 जनवरी 2023 को कार रोककर फ्लाइंग किस देते हुए रील बनवाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पकड़ी।

=> 27 जनवरी 2023 को वैगनआर कार से स्टंटबाजी में कौशांबी पुलिस ने एक पकड़ा।

=> 28 जनवरी 2023 को एलिवेटेड रोड की साइड वॉल पर बाइक चढ़ाकर स्टंटबाजी करने वाला युवक पकड़ा, जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/up-news-2-feet-long-iron-cylinder-came-out-from-the-stomach-of-a-patient-in-gorakhpur/

About The Author

1 thought on “Ghaziabad Viral Video: रिवर्स गियर में कार और पीछा करती पुलिस, Elevated Road पर चूहे-बिल्ली का खेल

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading