ब्रश फैक्ट्री में लगी “आग” से मची अफरा तफरी – दमकल “जवानों” की “मेहनत” आई काम
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी के कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि जिले के रेव थ्री स्थित भैरव घाट वाले मार्ग में भीषण आग ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बताया जा रहा है कि आग एक ब्रश बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी, जिसने आस-पास के रहने वालों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते मौके की परिस्थिति भयावह सी हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने पूरी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाकर स्थिति को कंट्रोल में किया।
बहुत भयावह थी आग
अधिक जानकारी के अनुसार भैरव घाट को जाने वाली सड़क पर एक ब्रश बनाने की फैक्ट्री संचालित थी। जिसमे शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे की तरफ अचानक आग गई। देखते ही देखते जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में आग इतनी भयावह हो गई कि अगल-बगल बनी झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। जिसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर आस-पास के थानों का पुलिस बल पहुंचा और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पहुंचे दमकल जवानों ने पूरी मेहनत से आग को बुझाने का काम किया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक किसी जनहानि की सूचना नहीं थी। वहीं आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका था।