JAHANABAD NEWS: दिन दहाड़े बाइक की डिक्की से उड़ाए 3 लाख, पुलिस की पकड़ से दूर शातिर चोर
JEHANABAD NEWS: जहानाबाद में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप का है। जहां उचक्कों ने दिनदहाड़े बड़े पलक झपकते ही बाइक के डिक्की में रखे 3 लाख 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। वही घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

तस्वीरों में आप देख सकते है कि पीठ पर बैग टंगे सफेद कपड़े में आये बदमाशों ने किस तरह बाइक का डिक्की तोड़कर रुपये से भरा थैला लेकर भाग रहे है और आगे जाकर अपने सहयोगी के बाइक पर बैठक फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति ब्रजेश कुमार घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव का रहने वाला है और वह पेशे से संवेदक है। पीड़ित संवेदक ने बताया कि बेटी की शादी तय हुई थी।

तिलक देने को लेकर वह एसबीआई के मेन ब्रांच से तीन लाख 20 हजार रुपये निकले थे और बाइक की डिक्की में रख कर शहर के सदर अस्पताल के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी कर एक ऑप्टिकल दुकान में चश्मा का शीशा बदलवाने गए। इसी दौरान उचक्कों ने उनके बाइक का डिक्की तोड़कर रुपये भरा थैला ले कर रफूचक्कर हो गए। जो तस्वीरों में साफ दिख रहा है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखी।
यहाँ भी देखें:-