Rocket Post Special – जानिए अपनी राशि के अनुसार कौन सा पहने रत्न, सिर्फ करें एक क्लिक

0
7
रॉकेट पोस्ट विशेष – ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा बता रहे हैं रत्न धारण करने का महत्व व प्रभाव, बदलेगी किस्मत 
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 

Rocket Post Special – ज्योतिष और रत्न शास्त्र का बेजोड़ और अटूट रिश्ता है| ज्योतिष शास्त्र में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध रत्नों को बहुत खास माना गया है| ज्योतिष के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए कोई न कोई एक खास रत्न जरूर होता है जो उस राशि के स्वामी और उनकी प्रकृति के आधार पर तय किया जाता है।  इन रत्नों को धारण करने से अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इन 12 राशियों के लिए कौन सा रत्न सबसे शुभ होता है जिसे धारण करके आप भी शुभ प्रभाव प्राप्त कर सकते है। 
 
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा के अनुसार

मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल माने जाते हैं जो कि साहस, पराक्रम, निर्भीकता और शौर्य के प्रतीक होते हैं। इन्हें नवग्रहों में सेनापति के पद से सम्मानित किया गया है| मेष राशि के लोगों को मंगल को मजबूत बनाने के लिए ‘मूंगा’ धारण करना चाहिए।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि शुभ प्रभाव वाले बेहद शांत ग्रह के रूप में माने जाते हैं। शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना जाता है| आपको शुक्र की शुभता प्राप्त करने के लिए ‘हीरा’ या फिर ‘ओपल’ पहनना चाहिए।

मिथुन राशि: बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातक स्वभाव से बेहद मिलनसार होते हैं।  बुध के शुभ प्रभाव से आपको मधुर वाणी और अच्छी नौकरी प्राप्त होती है| बुध का कमजोर होना करियर में असफलता देता है| जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो उन्हें ‘पन्ना’ धारण करना चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव होते हैं और उनके अशुभ होने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और उसे मानसिक परेशानियां बनी रहती हैं। सर्दी, जुकाम और मानसिक समस्याएं चंद्रमा के कमजोर होने की वजह से होती हैं।  चंद्रमा को मजबूत करने के लिए कर्क राशि के जातकों को ‘मोती’ धारण करना चाहिए।

सिंह राशि: सभी ग्रहों के राजा सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी माने जाते हैं। यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपके पिता से संबंध खराब हो सकते हैं और इसके अलावा मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है। मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिलता है। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए ‘माणिक’ पहनना चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। बुध को प्रसन्न करने के लिए आपको ‘पन्ना’ पहनना चाहिए| इससे कारोबार में उन्नति होती है।

तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र है जो कि दांपत्य जीवन में सुख और रिलेशनशिप को मजबूती प्रदान करते है। शुक्र को प्रसन्न करने पर आपको हर प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों को ‘हीरा’ या फिर ‘जरकन’ पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं जो कि ज्योतिष में क्रूर ग्रह के रूप में विख्यात हैं। मंगल के बिगड़ने पर आपके दांपत्य जीवन में भी खलबली मच जाती है तो वहीं शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाना आरंभ कर देते हैं। वृश्चिक राशि वाले मंगल को शुभ करने के लिए ‘मूंगा’ धारण करें तो बेहतर होगा।

धनु राशि: इस राशि का स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति को माना जाता है। कुंडली में गुरु के शुभ होने पर ही हमें करियर में सफलता प्राप्त होती है और महिलाओं को सोना-चांदी गुरु की कृपा से ही मिलता है। ऐसे में कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए आपको ‘पुखराज’ पहनना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि का स्वामी कर्मफल दाता शनि देव को माना जाता हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य कमजोर होता है और शत्रु बाधा उत्पन्न होती है| कारोबार मंदा रहता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको ‘नीलम’ धारण करना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि का स्वामी भी शनि को माना जाता है। शनि के अशुभ प्रभाव से घर में कलह होती है, दांपत्य जीवन बिखर जाता है और मानसिक अशांति बनी रहती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ‘नीलम’ या ‘गोमेद’ पहनना चाहिए।

मीन राशि: मीन राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति को माना जाता है। गुरु के कमजोर होने के कारण बुद्धि बिगड़ जाती है, समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता और झूठा कलंक भी लगता है| कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए आपको ‘पुखराज’ धारण करना चाहिए।

अगर आपको कुछ विशेष जानकारी चाहिए तो आप ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। 
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
मो०: 9956384900, 8840265991

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading